गुलाबगंज: गुलाबगंज पुलिस ने दो साल से फरार स्थाई वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार
विदिशा जिले में फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के निर्देशन में सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना गुलाबगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।