मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में एंबुलेंस चालक और उसकी पत्नी की पिटाई, घर के बाहर एंबुलेंस धोने पर पड़ोसी दबंगों ने की पिटाई
Meerut, Meerut | Jul 12, 2024 थाना भावनपुर क्षेत्र से शुक्रवार को पति-पत्नी एसएसपी ऑफिस पहुंचे और बताया कि,2 दिन पहले वह अपने घर के बाहर एंबुलेंस को खड़ी करके धो रहे थे। इसी बीच पड़ोसी दबंगों ने लाठी डंडों से उनपर हमला बोलकर उनकी पिटाई कर दी। दबंगो की पिटाई से पति-पत्नी के सिर में गंभीर चोटे भी आई है। आरोप है थाने में शिकायत की थी लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं करी।