मेरठ: सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस कस्टडी से भागे 3 बाल कैदी,शामली पुलिस बच्चा जेल में दाखिल करने ला रही थी मेरठ
Meerut, Meerut | Jul 12, 2024 मेरठ में पुलिस कस्टडी से 3 नाबालिग कैदी फरार हो गए हैं। तीनों कैदियों को शामली पुलिस मेरठ में बच्चा जेल में दाखिल करने के लिए ला रही थी। तभी रास्ते में ये नाबालिग कैदी फरार हो गए हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस से लेकर अन्य पुलिस फोर्स खोज में लगी है। लापरवाही पर सिपाही और होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है।