अटेर: भजपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर 63 वर्षीय वृद्ध के साथ मारपीट करने का मामला, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
Ater, Bhind | Jun 15, 2025 भिंड के भजपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर 63 वर्षीय वृद्ध के साथ आरोपी युवकों ने मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गए जिस बात की शिकायत आज रविवार की रोज शाम 5:00 बजे पीड़ित वृद्ध ने देहात थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई पीड़ित की फरियाद पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है