धार: ग्राम सोड़पुर में तेंदुआ दिखाई दिया, ड्रोन वीडियो में कैद, वन विभाग ने पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
Dhar, Dhar | Feb 14, 2026 मांडू वन परिक्षेत्र के नालछा उप वन मंडल के ग्राम सोड़पुर और आसपास के जंगलों में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। कई गांवों में लगातार तेंदुआ दिखने के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। ग्रामीणों ने तेंदुए की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए, साथ ही वन विभाग को भी सूचना दी।