हरलाखी: हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय लड़की का अपहरण करने को लेकर हरलाखी थाने में केस दर्ज
हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में अपहृत की मां ने हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार लड़की उमगांव पढ़ने के लिए घर से गई, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। खोजबीन के बाद पता चला की हुर्राही गांव के संतोष मंडल व रामबाबू मंडल कुछ लोगों के साथ मिलकर लड़की का अपहरण कर लिया है। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने शनिवार को बताया की जांच की जा रही है।