जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका भागलपुर मुख्य सड़क मार्ग जामा प्रखंड के लकड़ा पहाड़ी के पास रविवार 11:00 बजे कालिका बस और एक बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खबर संकलन तक नहीं हुई थी।घटना की जानकारी मिलते हीं जामा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुमका भेजा गया।