उदयपुर जिले के देबारी घाटा वाले माताजी मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमे एक महिला की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार देबारी में नेशनल हाइवे रोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।