बांदा: सिमौनी गांव के पास बाइक सवार ने दूसरी बाइक में पीछे से मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Jan 1, 2026 सिमौनी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर होने के वजह से एक बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गएं हैं। परिजनों नें दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पड़री गांव निवासी हैं।