नदी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती गांव के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग में फरार हो गई है। युवती के परिजन अपने स्तर से खोजबीन किया और जब कुछ अता-पता नहीं चला उसके बाद नदी थाना पहुंचकर गांव के ही युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया है। शिकायत में बताया है कि मेरी पुत्री को बहला फुसला कर उक्त युवक ले भागा है। युवती अपने साथ गहने व रुपए भी लेकर भागी है।