पटना ग्रामीण: JDU कार्यालय में मंत्री अशोक चौधरी ने RJD नेताओं पर हमला बोला, 'ये लोग हर 5 साल में भाग जाते हैं क्योंकि काम तो कुछ करते नहीं हैं'
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने जदयू कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राजद विधायक तेज प्रताप यादव पर जमकर हमला बोला है। अशोक चौधरी ने कहा कि यह लोग हर 5 साल में भाग जाते हैं क्योंकि यह काम तो कुछ करते नहीं है उन्हें पता है कि जनता उन्हें पड़कर सवाल पूछेगी।