भोपाल के सुभाष नगर फाटक पर पैदल काम पर जा रही महिला को महिला कार चालक ने टक्कर मार दी। महिला कार चालक एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान सोमवार की सुबह करीब 11 बजे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।