मेरठ। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बुढ़ाना गेट स्थित इस्माइल नेशनल महिला डिग्री कॉलेज में बुर्का पहनने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शाहपीर गेट निवासी दो युवतियां — मुनीरा और आयशा — दिवाली के मौके पर लगने वाले सद्भावना मेला में ज्वेलरी का स्टॉल लगाने पहुंचीं, लेकिन बुर्का पहने होने की वजह से कॉलेज गेट पर ही रोक दी गईं।