तुलसीपुर: जरवा एवं तुलसीपुर क्षेत्र में साइबर अपराध से बचाव के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने किया जागरूकता अभियान
13 जनवरी सोमवार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक साइबर अपराध के बारे में जानकारी एवं उससे बचाव के प्रति जरवा एवं तुलसीपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीण एवं छात्र-छात्राओं को पुलिस द्वारा जागरूक किया गया। अनजान व्यक्ति से ओटीपी ना शेयर करने, लिंक को डाउनलोड न करने व काल को रिसीव न करने की बात बताई गई किसी भी सहायता के लिए पुलिस से संपर्क करने को कहा गया।