तुलसीपुर: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2001 लाभार्थियों को मिली स्वास्थ्य सेवा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दी जानकारी
12 जनवरी रविवार शाम 5 बजे सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि उनके द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुलरिहा हिशामपुर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया गया।जनपद में आयोजित 24 केंद्रों पर मेले में कुल 2001लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया , जिसमें 884 पुरुष , 673 महिलाएं तथा 444 बच्चे शामिल हैं ।