मझौलिया: राजाभार पंचायत में ₹527500 की लागत से बने प्रवेश द्वार को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के राजा भार पंचायत में निर्माणाधीन प्रवेश द्वार को असामाजिक तत्वों के द्वारा बिती रात क्षतिग्रस्त कर देने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार के सुबह करीब सात बजे जब ग्रामीणों ने देखा तो ईसकी सुचना पंचायत के मुखिया को दिया मौके पर स्थानीय ग्रामीण सहीत मुखिया भी पहुच गए, बताया जाता है।