मनेर: भोजपुर में सड़क दुर्घटना में मरे युवक रोशन का शव मनेर के सिकंदरपुर गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम
Maner, Patna | May 18, 2025 मनेर के सिकंदरपुर गांव के रहने वाले रोशन कुमार की भोजपुर जिले के बरहरा के पास सड़क दुर्घटना में एक दिन पूर्व शनिवार की देर रात मौत हो गई। शव रविवार की शाम 4:35 के करीब सिकंदरपुर गांव पहुंचते ही परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया। वहीं अंतिम संस्कार स्थानीय गंगा घाट पर रीति रिवाज से रोशन कुमार के शव का किया गया।