नवाबगंज: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर की रहने वाली महिला ने दहेज मांगने वाले पीएसी के जवान और उसके बेटे पर रिपोर्ट
दस लाख रुपये दहेज की मांग करने पर पीएसी के जवान और उसके बेटे समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। इज्जतनगर के सिद्धार्थनगर निवासी चंचल की शादी डोहरा रोड निवासी मनोज से हुई थी। शादी में 13 लाख रुपये खर्च किए गए लेकिन ससुराल वाले दस लाख रुपये और मांगने लगे। पति मनोज,ससुर गोविंद,सास चम्पा देवी,जेठ कमल और जेठानी शीला दस लाख रुपये की मांग करते थे।