पीलीभीत: धनाराघाट रामनगरिया मेले में श्रद्धालुओं ने शारदा नदी में किया स्नान, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
हजारा थाना क्षेत्र के धनाराघाट स्थित शारदा नदी पर चल रहे रामनगरिया मेले में बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का स्नान शुरू हो गया। तड़के से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शारदा नदी के घाटों पर पहुंचे और आस्था के साथ पवित्र स्नान किया। मेले को लेकर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। एसडीएम अजीत प्रताप एवं नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित ने सुरक्षा व्यवस्था देखी