पीलीभीत: भोपतपुर के पास हाइवे पर तेज रफ्तार कार सांड से टकराई, सांड उछलकर दूसरी गाड़ी पर गिरा
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव गोरा में एक मरीज को अस्पताल ले जा रही ग्राम प्रधान नूर मोहम्मद की कार एक हादसे का शिकार हो गई। हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने सांड को टक्कर मारी, जिसके बाद सांड उछलकर मरीज ले जा रही हाइवे के किनारे खड़ी प्रधान की कार पर जा गिरा। इस घटना में ग्राम प्रधान की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।