बलरामपुर: चोरी की लकड़ी के मामले में कोर्ट ने 24 पुराने मामलों में सुनाया फैसला, आरोपी को कोर्ट उठने तक की कैद और ₹2500 का जुर्माना
बलरामपुर पुलिस के ऑपरेशन कनविक्शन को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चल रहे इस अभियान में 24 साल पुराने एक मामले में आरोपी को कोर्ट ने सजा सुनाई है। मामला 29 जुलाई 1999 का है। कुआनो रेंज गोंडा के वनरक्षक सालिकराम यादव की शिकायत पर कोतवाली देहात थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।