गभाना: चंडौस पुलिस ने चोरी के जेवरात के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि गांव पहावटी निवासी संगीता पत्नी सचिन कुमार ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें उसने बताया कि बुधवार को घर पर उसका बेटा अकेला था। तभी गभाना क्षेत्र के गांव महराजपुर निवासी आकाश उसके घर पर आ गया। उसने बेटा को विरियानी लेने कटरा भेज दिया। जिसके बाद वह वक्सा में रखे सोने चांदी के हजारों रुपये के जेबरात चोरी कर ले गया