खेत में खाद डाल रहे एक किसान को जंगली सूअर ने हमला कर दिया। कई बार अटैक करने के बाद किसान की मौके पर ही मौत हो गई है। यह घटना खवासपुर थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव के भवानी टोला खेत के बताई जा रही है। परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा में लाया गया। लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।