अररिया जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली विभाग के द्वारा एक सूचना जारी की गई है जिसमें 1 फरवरी दिन रविवार को शहर के दो प्रमुख 33 केवी फीडरों पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य की घोषणा की है, जिसके चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कुल 4 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता विकास कुमार ने जारी की है।