गम्हरिया एचपी गैस एजेंसी के समीप एक दिवसीय शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि शिव केवल पूज्य देव नहीं, बल्कि कर्म और ज्ञान के सच्चे गुरु हैं। उन्होंने शिव को जगतगुरु बताते हुए 108 बार “नमः शिवाय” जाप और शिव चर्चा को जीवन का मार्ग बताया।