नानपारा: शंकरपुर चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, हटवाया अतिक्रमण
शंकरपुर चौराहे पर पुलिस ने अभियान चलाकर पटरिया के दोनों तरफ ठेले दुकानों के सामान को हटवाकर अतिक्रमण मुक्त मार्ग करवाया गया मटेरा थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया इस दौरान सभी दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी बताया गया कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया जाएगा तो वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।