महाराजगंज: भारतीय किसान यूनियन के महासचिव पर कुछ दिन पहले मुकदमा दर्ज किए जाने के संबंध में एसपी कार्यालय में दिया गया पत्र
भारतीय किसान यूनियन के महासचिव पर कुछ दिन पहले मुकदमा दर्ज किए जाने के संबंध में एसपी कार्यालय में पत्र दिया गया। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में लिखा कि, पनियरा थाना क्षेत्र के मुजूरी में कुछ दिन पहले पुलिस और पब्लिक के बीच बात विवाद हुआ था। जिसमें राम आशीष पर मुकदमा संख्या 552 / 23 धारा 147, 148, 149, 332, 336, 442, 504, 506, व 7 सी, एल, ए, एक्ट में दर्ज हुआ। जिला अध्यक्ष ने SP से जांच करने की मांग की है।