सोमवार दोपहर को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा जनपद में सभी चौराहों पर यातायात व्यवस्था के साथ-साथ शांति सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा जनपद में स्थापित मॉनिटरिंग कक्ष से लिया गया। मॉनिटरिंग कक्ष जनपद में लगे सभी ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्यरत कमरों से निगरानी के लिए बनाया गया है।