महाराजगंज: कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का किया गया आयोजन, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री रहे मौजूद
सोमवार दोपहर को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने विगत 07 वर्षों में विकास के नए आयाम तय किए हैं। पिछले 07 वर्षों में उत्तर प्रदेश को 10 लाख करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है।