सिलाव: बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसायटी के सौजन्य से नेपुरा गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह आयोजित
Silao, Nalanda | Mar 8, 2024 सिलाव प्रखंड के नेपुरा गांव में बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसायटी के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह आयेजित किया गया. इस समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि नबार्ड के प्रोजेक्ट मैनेजर अलोसियास, भाजपा नेता सुधीर सिंह, नालंदा नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नलिन मौर्य, पूर्व जिला परिषद सदस्य अरविंद जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया.