झालरापाटन: झालावाड़ पीजी कॉलेज में चाकू बाजी, दो छात्र घायल, पार्किंग के कर्मचारियों ने किया हमला
झालावाड़ पीजी कॉलेज में सोमवार सुबह बीए प्रथम वर्ष के दो छात्रों पर पार्किंग कर्मचारियों ने चाकू से हमला कर दिया। पिपलिया निवासी राकेश गुर्जर और मानपुर के पवन गुर्जर सुबह 8:30 बजे परीक्षा देकर लौट रहे थे। पार्किंग से अपनी बाइक लेने गए तो कर्मचारियों ने उनसे शुल्क की मांग की। इस बात पर विवाद बढ़ गया और कर्मचारियों ने दोनों छात्रों पर हमला कर दिया।