बड़हरिया: राजकीय मध्य विद्यालय दिनदयालपुर में गर्मी से बेहोश होकर गिर पड़े शिक्षक, विद्यालय में मची अफरा-तफरी
Barharia, Siwan | Jun 10, 2024 बड़हरिया प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय दीनदयालपुर में भीषण गर्मी की वजह से एक शिक्षक बेहोश होकर गिर पड़े। शिक्षक के बेहोश होते ही विद्यालय में अफरा तफरी मच गई। सहकर्मियों ने शिक्षक इंद्रजीत सिंह को बेंच पर लिटाया और पंखा झलना शुरू किया। कुछ शिक्षकों ने बेहोश शिक्षक के शरीर पर पानी के छीटें मारे। करीब 15 मिनट बाद शिक्षक इंद्रजीत सिंह होश में आए।