सीतापुर: बरम बाबा के पास सड़क पर तेज रफ्तार डाले ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक महिला सहित दो लोग हुए घायल
मिश्रिख थाना क्षेत्र के बरम बाबा के पास सड़क पर तेज रफ्तार डाले ने अनियंत्रित होकर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल सीतापुर के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर उपचार जारी है।