मंदसौर: प्रतापगढ़ रोड स्थित शालिमार कॉलोनी में घर में घुसकर एक व्यक्ति से मारपीट कर की तोड़फोड़, 3 लोगों पर मामला दर्ज
घर में घुसकर तोड़फोड़ कर मोहम्मद कलीम पिता अब्बाली के साथ उस्मान अब्बासी पिता मोहम्मद सलीम लोकेश व जीवन उर्फ जीवा ने रंजिश के चलते मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने बताया कि यह घटना प्रतापगढ़ रोड स्थित शालीमार कॉलोनी की है और तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू की है।