नोखा कस्बे के दावा गांव में बुधवार को मनोहर नैन की ढाणी में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी ढाणी जलकर राख हो गई। हादसे में अनाज, कपड़े, नगदी और घरेलू सामान जल गया। सूचना मिलने पर नोखा से फायरफाइटर दल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। परिजन नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। घटना की जानकारी मगनाराम गोदारा ने दी। गांव