नरसिंहपुर: कृषि उपज मंडी रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से चालक घायल
कोतवाली थाना अंतर्गत गरगटा निवासी राजेन्द्र राजपूत पिता रामसिंह राजपूत बाइक से फूलसिंह के साथ शनिवार रात 9 बजे कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर से अपने घर लौट रहा था वही कृषि उपज मंडी रोड पर बाइक अनियंत्रित हो गई और रोड़ पर गिर गया वही राजेन्द्र घायल हो गया और साथी के द्वारा उसे जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया जहां घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा हैं ।