नरसिंहपुर: बिलौआ जी के पास रोड क्रॉस करते समय सामने से आ रही बाइक की टक्कर से बाइक चालक घायल
स्टेशनगंज थाना अंतर्गत बेहर पौड़ी निवासी शेख कलाम पिता शेख मेहमूद उम्र 35 वर्ष रविवार लगभग 4:30 बजे खेत से घर आते समय बिलउआ जी के पास रोड़ क्रॉस करते समय सामने से आ रही बाइक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया वही परिजन फोरव्हीलर वाहन से जिला अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर के द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा हैं।