हुज़ूर: भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में गणेश जी की झांकी देखने जा रहे एक्टिवा सवार युवक पर बदमाश ने कट्टे से किया फायर
Huzur, Bhopal | Sep 8, 2024 भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में गणेश जी की झांकी देखने जा रहे एक्टिवा सवार युवक पर बदमाश ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली युवक की कमर में लगी है। इलाज के लिए उसे चूनाभट्टी स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपी बदमाश पहले ही एक हत्या के केस में पहले ही फरार चल रहा है।