पालीगंज की इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज के पास ऑटो की टक्कर से एक साइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया गया है। जिसका उपचार चल रहा है। मामला बुधवार की देर शाम 7:55 के करीब की है। घायल की पहचान विनोद कुमार के रूप में की गई है।