बरहेट: प्रखंड कार्यालय परिसर से तीन मोहनी चौक, बरहेट तक 'रन फॉर झारखंड' में सैकड़ों लोग हुए शामिल
मंगलवार के पूर्वाह्न प्रखंड कार्यालय परिसर से तीन मोहनी चौक बरहेट तक रन फॉर झारखंड कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड प्रशासन द्वारा किया गया।कार्यक्रम झारखंड राज्य की 50वीं स्थापना दिवस एवं बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया।जिसमें प्रखंड के सभी पदाधिकारी कर्मी थाना प्रभारी,पुलिस पदाधिकारी,प्रखंड प्रमुख स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य शामिल हुए।