बुधवार 3:00 बजे धधरा लक्ष्मी नगर में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। बड़ी संख्या में महिलाएं यज्ञ स्थल से देवीपाटन शक्तिपीठ सूर्य कुंड पहुंची जहां से जल कलश भरकर यज्ञ स्थल पहुंची कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। आयोजक ने बताया कि यज्ञ के अंतिम दिन विशाल भंडारा एवं संत सम्मेलन का आयोजन होगा।