मथुरा: गांव अडूकी के समीप ट्रक ने ई-रिक्शा चालक को मारी टक्कर, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
थाना हाईवे के गांव अडूकी के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक चालक ने ई रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। ट्रक चालक अपने ट्रक को भगा ले गया। ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने जानकारी पुलिस को दी ।सूचना पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल मथुरा से अपने गांव अडूकी जा रहा था तभी चौराहा के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने मोड पर टक्कर मार दी।