महासमुंद: NGO पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने थाना सिटी कोतवाली में की शिकायत
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि NGO जीव संस्कार जन जाग्रति बसना की ओर से महिला समूह का गठन करने के बाद काम देने के नाम पर उनसे लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई है. इस पूरे मामले में सिटी कोतवाली प्रभारी मोनिका श्याम का कहना है कि महिलाओं की शिकायत मिली है. इसकी जांच कराई जाएगी. जांच में धोखाधड़ी होना पाया जाता है, तो संबंधित NGO के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.