बहराइच: हनुमानदासपुरवा के पास दो बाइकों की टक्कर, हादसे में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
जिले के हनुमानदासपुरवा के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर रोहित को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों द्वारा बताया गया कि दो बाईकों की टक्कर हुई थी। वहीं अस्पताल में इलाज जारी है।