ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे के पास रविवार की शाम, दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, घटना में एक बाइक पर सवार भगवानदीन 62 वर्ष निवासी खरगवनपुर मजरे सुदामापुर थाना गदागंज घायल हो गये,स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।