थानेसर: LCLO कर्मचारियों ने सीएम आवास का घेराव किया स्थगित, CM OSD ने कल उच्च अधिकारियों से मिलने का समय दिया
LCLO कर्मचारियों ने सीएम आवास के घेराव का आज का कार्यक्रम रखा था। और कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय पर प्रदेश के सैकड़ो कर्मचारी इकट्ठा भी हो गए थे। लेकिन मुख्यमंत्री के ओएसडी कैलाश सैनी ने कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल को पंचकूला में कल उच्च अधिकारियों से मिलने का समय दिया है।जिसके बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री आवास कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।