दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सड़क सुरक्षा और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए 'नमो रन' को हरी झंडी दिखाई. कार्यक्रम का आयोजन पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में स्थित यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया. इसमें दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और विधायक अरविंदर सिंह लवली भी शामिल हुए.