बेगूसराय: बिजुलिया गांव में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से अधेड़ की हुई मौत, 5 घंटे बाद पुलिस ने शव को किया बरामद
बेगूसराय में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. लगभग छः घंटे की मशक्कत भरी खोजबीन के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने शव को ढूंढकर नदी से बाहर निकाला. घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव स्थित बाबा घाट बूढ़ी गंडक नदी की है. लगभग 55 वर्षीय मृतक सत्यनारायण सहनी खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव का था.