पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत बागबहार धान खरीदी केंद्र में टोकन कटवाने को लेकर किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बागबहार धान खरीदी केंद्र में कुल 1598 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से 29 जनवरी तक केवल 1137 किसानों का ही टोकन जारी हो सका है। शेष 461 किसानों का टोकन अब तक नहीं कट पाने से वे चिंता और असमंजस की स्थिति में हैं। गुरुवार की दोपहर 2 बजे किसानों का