लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमुई सहित जिले के सभी प्रखंडों में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। सोमवार की संध्या लगभग 5 बजे छठव्रतियों ने नदी व तालाबों में पहुंचकर डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया। घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। प्रशासन द्वारा साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।